जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने 38 परिषदीय व प्राथमिक विद्यालयों को पुरस्कार दिये गये। पुरस्कार छह कैटेगिरी पेयजल, शौचालय, हैण्ड वॉश, स्वच्छता स्वभाव, मरम्मत, कोविड प्रोटोकॉल पालन में दिये गये।
आठ पुरस्कार ऐसे विद्यालयों को दिये गये जो सभी कैटेगिरी में प्रथम आये। अच्छा कार्य करने वाले पांच प्रधानाअध्यापकों व पांच प्रधानों व एक खण्ड शिक्षा अधिकारी को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर निपुण भारत के कार्यों की समीक्षा भी की गयी।

