Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

डीएम ने एक दिव्यांगजन को बैसाखी कराई उपलब्ध

  • संबधित अधिकारियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: डीएम रमाकांत पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष में दिव्यांगजन को बैसाखी उपलब्ध कराई और संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक दिव्यांग जन को चिकित्सा विभाग से दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाए।

डीएम रमाकांत पांडे के निर्देशों के अनुपालन में उप जिला मजिस्ट्रेट कुमारी संगीता ने जिला दिव्यांगजन कल्याण विभाग के सौजन्य से कलैक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में ग्राम रावटी के एक दिव्यांग युवक फरमान को बैसाखी उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि चिन्हित दिव्यांग जनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं ताकि सभी दिव्यांगजन शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। इस अवसर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img