Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

सड़क पर न दौड़ें युवा जनपद में 50 खेल के मैदान तैयार

  • जिलाधिकारी ने कहा 50 मैदान तैयार 50 अन्य की तैयारी

जनवाणी  ब्यूरो |

शामली: रविवार को शहर में करनाल रोड स्थित आरके पीजी कॉलेज के हॉस्टल परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर ने फीता काटकर व एयर राइफल से निशाना साधकर किया। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जनपद में खिलाड़ियों को किसी भी तरह की कोई सुविधा की कमी नहीं छोडी जाएगी।

डीएम ने कहा बच्चे सड़क पर ना दौड़े इस उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में 50 खेल मैदान बहुत ही सुंदर तरीके से बनाए गए हैं और 50 अन्य खेल मैदान बनाने की तैयारी कर ली गई है, जिनको जल्द ही बनाया जाएगा। निशानेबाजी शिविर में जैन कन्या इंटर शामली, हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज शामली तथा स्कॉटिश स्कूल की छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शामली राईफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने किया।

इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर शिव प्रकाश यादव, डिप्टी कलेक्टर निकेता, जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, तपन मलिक, डा. विनीत चौहान, डा. अमित मलिक, प्रवीण कुमार, प्रो. गीता, मीनाक्षी चौधरी, डा. श्रीपाल धामा, एड. कमलवीर, अभिनव निर्वाल, एड. अनुभव स्वामी, गौरव चौधरी, राहुल पाल, संगीता सरोहा, पूनम सरोहा, अतुल वर्मा, सुनील वर्मा आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img