Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मंकीपॉक्स को लेकर चिकित्सक अलर्ट, सीएचसी पूरी तरह से तैयार

  • 10 बेड से लेकर आक्सीजन प्लांट से लैस है सीएचसी मवाना, पीकू वार्ड बनाया

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: कोरोना वैश्विक महामारी खत्म होने के बाद एक बार फिर से दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स वायरस के मरीजों के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर दिखाई देने लगा है। हालांकि मेरठ में इस वायरस से संबंधित कोई केस नहीं मिला है,

लेकिन मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी के निर्देश पर पूरे प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। सीएचसी चिकित्सक प्रभारी डा. अनिल शर्मा ने बताया कि मंकीपॉक्स को देखते हुए सीएचसी एवं पीएचसी में हर प्रकार की व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है।

09 25

स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने शासनादेश के निर्देश पर मेडिकल, जिला अस्पताल, सीएचसी एवं पीएचसी से जुड़े सभी चिकित्सक अधिकारियों को आदेश जारी कर मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है। सीएचसी चिकित्सक अधीक्षक डा. अनिल शर्मा ने बताया कि सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर 10-10 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है।

साथ ही आक्सीजन प्लांट से भी लैस कर दिया है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने सभी सीएचसी चिकित्सक अधीक्षको को आदेश दिए हैं कि कोरोनो काल में जो तैयारी की गई थी। उसी तरह से मंकीपॉक्स वायरस को लेकर सभी चिकित्सक मुस्तैदी से रहेंगे। सीएचसी चिकित्सक अधीक्षक डा. अनिल शर्मा ने बताया कि मेरठ मंडल से लेकर जिले एवं सीएचसी स्तर पर अभी मंकीपॉक्स वायरस का कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला है,

लेकिन इसके लिए सीएचसी में 10-10 बेड का वार्ड के साथ आक्सीजन प्लांट से लैस कर दिया है। मंकीपॉक्स के लिए चिकित्सकों की टीम गठित कर दी है। दो दिन बाद बुलाई गई स्वास्थ्य विभाग की बैठक में सीएचसी-पीएचसी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

10 25

सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान के अलावा सीएचसी चिकित्सक अधीक्षक डा. अनिल शर्मा ने कहा कि मंकीपॉक्स से घबराने की जरूरत नहीं है। सभी तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि खुद एवं दूसरे को सुरक्षित रखने के लिए माक्स एवं सैनिटाइजर के साथ दो गज की दूरी का पालन करना जरूरी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img