Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

रजत जयंती में जमकर थिरके डॉक्टर

  • एलएलआरएम के 1998 बैच के डाक्टरों ने किया था आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एलएमनाई रजत जयंती का आयोजन 1998 बैच के डाक्टरों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता व डा. उषा शर्मा, डा. अजय मलिक, डा. श्वेता शर्मा, डा. राजकुमार, डा. विनय शर्मा, डा. तरुण राजपूत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

20 19

19 22

98 बैच के छात्रों ने अपने गुरुजनों को शाल पहनाकर कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम की थीम अतुल्य भारत थी। इस मौके पर कथकली, भांगड़ा राजस्थानी नृत्य सभी कि उत्सुकता का केंद्र रहे। कार्यक्रम में देश विदेश के 3000 से ज्यादा डाक्टरों ने शिरकत की।

21 19

प्रसिद्ध गायक पवनदीप व गायिका अनुरीता ने कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए। सभी चिकित्सकों ने इस संगीतमय शाम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुषमा गुप्ता रही। युटुबर राज ग्रोवर व राजश्री ग्रोवर सभी बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों के लिए एक टॉय ट्रेन भी चलाई गई जिसका संचालन डा. सुमित भार्गव द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में जोधपुर एम्स से डा. अभिषेक भारद्वाज, डा. चारू शर्मा शामिल हुए।

18 25

डा. सचिन नागर, डा. नवदीप, डा. लेनिन, पूर्व राष्ट्रपति के चिकित्सक डा. मनोज सैनी, डा. सतीश नागर, डा. वर्षा चौधरी डा. अनुराग सिंघल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में एम्स दिल्ली के चिकित्सक डा. ज्ञानेंद्र सिंह ने भी शिरकत की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img