Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

सीएचसी पर दूसरे दिन भी डाक्टर, नर्सों का धरना

  • मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: स्थानीय सामुदीयिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। चिकित्सकों के हड़ताल होने के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों को संबोधित करते हुए डा. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग के द्वारा उन्हें 2015, 2017 व 2018 का बोनस और एनओसी नहीं दी गई है। अस्पताल में तैनात किसी भी स्टाफ को टीए-डीए प्राप्त नहीं मिला है।

सर्विस बुक भी पूरी नहीं है। जीपीएफ भी नहीं मिला है। मेडिकल क्लेम भी उनके पेंडिंग पड़े हैं। कैशलेस फर्म के साथ ही चिकित्सकों ने मांग की है कि विभाग के बाबू को एक माह में सात दिन कस्बे के राजकीय अस्पताल में अपना समय चिकित्सकों को देना पड़ेगा।

चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी। दूसरे दिन धरने पर डा. वीरेंद्र सिंह, डा. तिलकराम, डा. राहत, ब्रजमोहन, प्रवेश, पंकज, शत्रुघ्न, सरोज, डा. अजहर, विपिन, बलराम, कौशल्या, अंजू, दीक्षा, पवन जैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img