Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

ईदगाह की तोड़ी गुंबद, आक्रोश

  • एसडीएम मवाना, एसपी देहात ने घटनास्थल का लिया जायजा
  • गांव अगवानपुर में तीसरी बार तोड़ी गई ईदगाह की गुंबद

जनवाणी संवाददाता |

परीक्षितगढ़: क्षेत्र के गांव चितवाना शेरपुर व अगवानपुर मार्ग स्थित गांव अगवानपुर के समीप सूफी रहीम बख्श की मजार है। मजार की देखभाल फजलू रहमान करता है। बुधवार रात शरारती तत्वों ने मजार में बनी रैलिंग तोड़कर मजार को क्षतिगस्त कर दिया। गुरुवार सुबह गांव के ही बब्बर नटवर किसी कार्य से मजार पर पहुंचा तो गुंबद क्षतिगस्त देख गांव में जानकारी दी। गांव चितवाना शेरपुर निवासी शिवकुमार खेत पर पहुंचा तो ईदगाह में तोड़फोड़ देख मजार पर एकतित्र लोगों को जानकारी दी।

दो धार्मिक स्थलों में हुई तोड़फोड़ से मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त हो गया और ईदगाह पर पहुंचे ग्रामीणों ने आठ बुर्जी टूटी देख ईदगाह कमेटी अध्यक्ष इंतजार उर्फ गुड्डू, ग्राम प्रधान नुरुउल्ला खां, पूर्व प्रधान सलीम कुरैशी, इश्तियाक अहमद एडवोकेट, परवेज खान, बॉबी खान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर देहात प्रमोद कुमार ने पुलिस से ईदगाह की टूटी बुर्जी को एकत्रित कराने लगे। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम मवाना अखिलेश यादव को देख ग्रामीण आग बबूला हो उठे

31 1

और गांव में करीब 10 वर्षों से तीन बार ईदगाह में शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर गांव का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा चुका है। एसडीएम अखिलेश यादव ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत करते हुए ईदगाह की बुर्जी नई लगवाने व शीघ्र ही घटना का खुलासा एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया। एसपी देहात कमलेश बहादुर व सीओ सदर देहात प्रमोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। ईदगाह कमेटी अध्यक्ष इंतजार अहमद खां उर्फ गुड्डू व फजलू रहमान ने मजार को क्षतिगस्त करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

धार्मिक स्थल में फेंका मांस का टुकड़ा

बहसूमा: बृहस्पतिवार सुबह कस्बे के समीप स्थित एक धर्मिक स्थल में किसी शरारती तत्व ने मांस का टुकड़ा फेंक दिया। जब कस्बे के लोगों ने धार्मिक स्थल में एक पोटली पड़ी देखी तो उन्हें कुछ शक होने पर लोगों ने पोटली को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पोटली में मांस के टुकड़े थे। धार्मिक स्थल में मांस फेंके जाने की खबर कस्बे में फेल गई। मौके पर लोगों भी भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी संतोष कुमार मोके पर फोर्स लेकर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साएं लोग आरोपी को मौके पर ही सजा देने पर अड़े थे। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी।

दलित परिवार पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

सरधना: पुलिस ने दो दिन पहले छबड़िया गांव में घर में घुसकर दलित परिवार पर हमले व एससी एक्ट के फरार एक आरोपी को गुरुवार को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि तो आरोपी अभी फरार हैं। घटना के संबंध में गत 31 अक्टूबर को गांव छबड़िया निवासी नरेश पाल पुत्र स्वर्ग जन्म सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही सतमेंद्र पुत्र जगबीर उर्फ टमाटर व दो अज्ञात ने घर पर जानलेवा हमले करते हुए परिवार को वालों के साथ मारपीट की थी और विरोध करने पर फायरिंग करके जान से करने का प्रयास किया था।

इस मामले में आरोपित ने पीड़ित परिवार को जाति सूचक शब्द भी कहे थे। पुलिस ने एससी एक्ट व जानलेवा हमले में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। गुरुवार को सतमेंद्र पुत्र जगबीर उर्फ टमाटर को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक नाजायज तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद जानलेवा हमले व एससी एक्ट के आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि तो अज्ञात अभी फरार चल रहे जिनकी तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img