Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Share Market: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही, लेकिन कुछ ही देर में बाजार लाल निशान पर आ गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 182.77 अंकों की गिरावट के साथ 83,876.13 पर और एनएसई निफ्टी 46.25 अंक फिसलकर 25,591.55 पर पहुंच गया। दिन के बढ़ते कारोबार में यह गिरावट और गहरी हुई और सेंसेक्स 300 से अधिक तथा निफ्टी 90 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता देखा गया।

बैंकिंग सेक्टर में मुनाफावसूली का असर

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, बीते चार दिनों की लगातार तेजी के बाद सोमवार को निवेशकों ने मुनाफावसूली का रुख अपनाया, खासकर बैंकिंग सेक्टर में। सेंसेक्स की कई बड़ी कंपनियां जैसे महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक नुकसान में रहीं। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इटरनल जैसे कुछ स्टॉक्स हरे निशान में दिखाई दिए।

पिछले सप्ताह की मजबूती

पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स कुल 2,162.11 अंक (2.64%) और निफ्टी 665.9 अंक (2.66%) चढ़ा था, जिससे सोमवार को मुनाफावसूली की संभावनाएं पहले से जताई जा रही थीं। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी ने भी पिछले सप्ताह बाजार को सहारा दिया था। शुक्रवार को एफआईआई ने 1,397.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

मुद्रा और वैश्विक संकेत

डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 2 पैसे मजबूत होकर 85.48 पर पहुंचा। वैश्विक संकेतों की बात करें तो अधिकांश एशियाई बाजारों में मजबूती देखी गई। जापान का निक्केई 225, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और चीन का एसएसई कंपोजिट हरे निशान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान में दिखा। अमेरिकी बाजारों ने शुक्रवार को मजबूती के साथ सप्ताह का समापन किया था। वैश्विक कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड 0.24% गिरकर 67.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img