Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

दबंगों से त्रस्त दम्पति ने दी पलायन व आत्मदाह की चेतावनी

  • सुनवाई के बजाय पुलिस द्वारा धमकाया जाने से पीड़ित आहत

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: दबंगों ने रास्ते की जमीन हड़पने के लिए एक परिवार का रास्ता बंद कर दिया।पीड़ित द्वारा उच्च अधिकारियों को शिकायत करने पर मदद मिलने की बजाय पुलिस द्वारा पीड़ित को ही धमकाकर खामोश करने का प्रयास किया जा रहा है।सुनवाई नहीं होने के चलते पीड़ित दंपत्ति ने गांव से पलायन एवं जीवन लीला समाप्त करने की चेतावनी दी है।

क्षेत्र के गांव मंदवाडी निवासी पवन कुमार पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि उसके दबंग पड़ोसियों ने रास्ते मे दीवार कर उसके मकान का रास्ता बंद कर दिया। उसने मामले की शिकायत डायल 112 के साथ थाना पुलिस से की।आरोप है कि थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उल्टा पीड़ित को ही धमकाकर खामोश कर दिया।

पीडित का आरोप है कि करीब 4 वर्षों से न्याय के लिए वह अधिकारियों के चक्कर काट रहा है फिर भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।पड़ोसी उसके रास्ते की जमीन हड़पना चाहते है।वह आईजी,डीआईजी,मानव अधिकार आयोग एव  मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा चुका है फिर भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और ही न्याय नहीं मिला।

पुलिस प्रशासन के रवैये से पीड़ित आहत है।पीड़ित पवन कुमार व उसकी पत्नी ने बताया कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह गांव से पलायन कर परिवार सहित आत्महत्या कर लेगें। चौकी इंचार्ज दारोगा प्रदीप कुमार का कहना है कि जमीन विवाद है, सामाजिक स्तर से निपटारे की हिदायत दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img