Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

सीओ ने मातहतों को कराया अफसरों के निर्देश से रूबरू

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस तैयारियों में जुट गई है। सीओ मवाना ने चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जारी अफसरों के निर्देशों का पालन करने की हिदायत अपने मातहतों को दी है।

सोमवार को फलावदा थाने में क्षेत्राधिकारी मवाना उदय प्रताप सिंह ने अपने मातहतों के साथ बैठक की। सीओ ने चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए पुलिस को अफसरों के निर्देशों से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के शस्त्र लाइसेंस अविलंब जमा कराए जाएं।

जमानत पर छूटे अपराधियों का सत्यापन करके निगरानी सुनिश्चित की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि सूचना तंत्र को मजबूत करके ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली चुनावी गतिविधियों पर पैनी नजर रखे। उन्होंने थाना अध्यक्ष को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले संदिग्ध लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

गोष्ठी में सीओ ने थाना प्रभारी के अलावा सभी उप निरीक्षकों तथा पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिए गए आदेश व दिशा-निर्देशों से भलीभांति अवगत कराया।सीओ ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, सख्त निगरानी में 24 केंद्रों पर 59 हजार अभ्यर्थी शामिल

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित...

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img