Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

समलैंगिक संबंधों में हुआ था डबल मर्डर

  • शादी नहीं करने दे रहे थे सो मार डाला
  • हत्यारों के बीच हो गए थे समलैंगिक संबंध
  • दे रहे थे वीडियो वायरल की धमकी
  • समझाने का काफी किया प्रयास

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/खरखौदा: लड़की का रूप धारण कर नाचने का काम करने वाले मोटी व मनोज उर्फ कमल की हत्या जिनसे उनके समलैंगिक संबंध थे, उन्होंने इसलिए की क्योंकि मोंटी, अंकुश की शादी नहीं होने दे रहा था। इनका कहना था कि यदि शादी ही करनी है तो उनसे ही करें। अंकुश व नवीन इसके लिए तैयार नहीं थे। वहीं, दूसरी ओर मोटी व मनोज उर्फ कमल भी अंकुश व नवीन से दूर नहीं रह सकते थे।

उसके बाद इस संबंध का वो अंत हुआ जिसकी कल्पना ना तो शायद करने वालों ने कभी की थी और न ही मारने वालों ने सोचा था कि जिनके वो इतने करीब रह चुके हैं, उनका अपने हाथों से लगा दबाकर जान लेने की नौबत आ जाएगी। मोंटी व मनोज एक कार्यक्रम में लड़की के वेष में नाच रहे थे। बतौर कलाकार अंकुश व नवीन भी वहां पहुंचे थे। इन्होंने नंबर भी एक्सचेंज किए। इनके बीच दोस्ती हो गयी और यह दोस्ती फिर समलैंगिक संबंधों में बदल गयी। अरसे तक ये आपस में एक-दूसरे के क्लोज रहे।

इस बीच परिजनों ने अंकुश की शादी तय कर दी। यह बात जब मोंटी को पता चली तो वह गुस्से से भर गया। बताया जाता है कि मोंटी व मनोज ने तय कर लिया था कि शादी नहीं होने देंगे। शादी की बात पता चलने पर इनके बीच आशिक व माशूक की तर्ज पर काफी झगड़ा भी हुआ। बोलचाल बंद हो गयी, लेकिन मोंटी से नहीं रहा गया। वह अंकुश के घर जा पहुंचा।

बताया जाता है कि अंकुश व नवीन ने मोंटी व मनोज का समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बकौल पुलिस मोंटी व मनोज ने साफ कह दिया कि दोनों में से किसी को यदि शादी ही करनी है तो उनसे करें। किसी अन्य से शादी की बात सोचे भी नहीं। वर्ना ना तो उनके लिए ना ही उनके परिवार के लिए अच्छा होगा।

वीडियो वायरल करने की धमकी

मोंटी व मनोज के मोबाइल में अंकुश व नवीन के साथ कई आपत्तिजनक वीडियो कैद थे। मोंटी ने धमकी दे दी थी कि यदि उसके अलावा किसी अन्य से शादी की तो इन वीडियो को वायरल कर देगा। यह वीडियो उस युवती के पास भी पहुंच जाएंगे जिनसे शादी की बात चल रही है। उसके बाद वो युवती तो क्या कोई अन्य भी शादी नहीं करेगी।

समझाते-समझाते ले ली जान

डबल मर्डर का खुलासा करने में शामिल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोंटी व मनोज उर्फ कमल को अंकुश व नवीन ने बातचीत व समझाने के लिए बुलाया था। उनकी कॉल आते ही मोटी व मनोज बतायी गई जगह पर जा पहुंचे। बकौल पुलिस गिरफ्तार किए गए अंकुश व नवीन ने बताया कि बुलाया तो बातचीत व समझाने के लिए ही था, लेकिन मोंटी व मनोज कुछ भी सुनने समझने को तैयार नहीं थे।

वो छीना-झपटी पर उतर आए। अंकुश व नवीन भी गुस्से में आ गए। बस फिर वही हुआ जिसकी कल्पना ना तो मरने और न ही मारने वाले ने की थी। हालांकि पुलिस का यह भी कहना कि आए दिन की परेशानी से हमेशा के लिए निजात पाने की नियत से ही अंकुश व नवीन ने मोटी व मनोज को बातचीत करने के बहाने से बाग में बुलाया था और वहीं गला दबाकर हत्या कर दी।

गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया

मोंटी व मनोज का गमगीन महौल में गुरुवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव गांव में पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों के पहुंचने पर दोनों गांव के श्मशान घाट में मृतकों के परिजनों ने गमगीन माहौल में गुरुवार शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, दूसरी ओर घटना को लेकर इस दौरान तमाम तरह की बातें सुनी व कही जा रही थीं, लेकिन एक बात पर सभी एक राय थे कि जो हुआ गलत हुआ। ऐसी चीजें गांव की बदनामी की वजह बनती हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि डबल मर्डर का खुलासा कर दिया गया है। अंकुश व नवीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या आया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img