Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

पीएसी के दो जवान निलंबित

  • दो आरक्षी के लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण सेनानायक ने दोनों के खिलाफ की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: छठी वाहिनी पीएसी के दो आरक्षी के लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण सेनानायक ने दोनों को निलंबित कर दिया। सेनानायक के निर्देश पर दोनों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दलनायक गजेंद्र प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि जीदल में नियुक्त आरक्षी वेदप्रकाश 14 मार्च 2024 को कोतवाल धन सिंह गुर्जर को ओ आर के लिए छठी वाहिनी पीएसी के लिए रवाना हुआ, लेकिन समय से छठी वाहिनी पीएसी में उपस्थित न होकर आरक्षी लगातार अनुपस्थित चल रहा है। कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के कारण विभागीय कार्रवाई कर सेनानायक ने आरक्षी को 10 अप्रैल को निलंबित कर दिया और वेदप्रकाश के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।

गजेंद्र प्रताप की तहरीर पर पल्लवपुरम पुलिस ने खलौवा मलपुरा पश्चिमी कमिश्नरेट आगरा निवासी वेदप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, दूसरे मामले में पीसी श्यामलाल प्रभारी दलनायक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि सिम्भालका शामली निवासी जीदल में नियुक्त आरक्षी सावन कुमार गत 10 फरवरी को दो दिन का अवकाश लेकर गया था, लेकिन दो दिन का अवकाश समाप्त होने के बाद भी वापस नहीं लौटा। ड्यूटी से लगातार नदारद चलने के कारण सेनानायक ने आरक्षी सावन कुमार को 29 मार्च को निलंबित कर दिया और पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। पीसी श्यामलाल की तहरीर पर पल्लवपुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

ईओ के भ्रष्टाचार का आॅडियो टेप वायरल

मेरठ: नगर पंचायत शाहजहांपुर की अधिशासी अधिकारी का एक सोशल मीडिया पर एक आॅडियो टेप वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने ही नगर पंचायत के अध्यक्ष को 35 प्रतिशत कमीशन की बात करती हुई सुनाई दे रही है। यह आॅडियो टेप कस्बे में क्षेत्र में काफी वायरल हो रहा है। जिसके चलते अधिशासी अधिकारी पूजा से बात की तो उनका कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है और आॅफिस से भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। आॅडियो टेप में साफ सुनाई दे रहा है कि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत के अध्यक्ष को 35 प्रतिशत कमीशन की देने की बात कह रही है।

वहीं, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत हुई है कि 15वें वित्त के तहत कस्बे की नगर पंचायत में कुछ सामान खरीदा गया है। जिसमें जेसीबी मशीन, लाइटें, रिक्शा, वॉटर टैंकर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पंप आदि सामान खरीदा गया है। जिनका भुगतान बिना अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर के ही कर दिया गया है। यह मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कमीशन के मामले को लेकर एक आॅडियो टेप वायरल अधिशासी अधिकारी की हो रही है। वहीं, इस संबंध में एसडीएम मवाना अंकित कुमार से बात करनी चाहिए तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img