Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में आधा दर्जन घायल

  • बागपत नगर में रात्रि में उधार के रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों में हुआ था झगड़ा
  • रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर सुबह एक पक्ष ने किया झगड़ा, बाद में दोनों पक्षों की ओर से हुआ पथराव

मुख्य संवाददाता |

बागपत: नगर में उधार के रुपये मांगने को लेकर रात्रि में दो पक्षों में हुए संघर्ष में रिपोर्ट दर्ज कराने का विरोध करने पर फिर से दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ।

फायरिंग का भी आरोप लगाया है। वहां सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। महिला कांस्टेबल से एक महिला को छुड़ाकर ले गए। संघर्ष में आधा दर्जन घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही तनावत को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नगर के पुराना  कस्बा निवासी पशु व्यापारी रिजवान ने मोहल्ले के ही राशिद को तीन लाख 40 हजार उधार दिए थे। वह बार-बार अपने रुपये मांग रहा था, लेकिन युवक रुपये नहीं दे रहा था।

19 10

रात्रि में रिजवान ने अपने रुपये मांगे तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात्रि में ही रिजवान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसका सुबह राशिद ने विरोध किया।

इस बात को लेकर फिर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों की ओर से पथराव में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पुलिस ने एक महिला को पकड़ा। बाद में एक पक्ष के लोग पुलिस से महिला को छुड़ाकर ले गए।

यही नहीं दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया। तनाव को देखते हुए कस्बे में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

सीओ ओमपाल सिंह का कहना है कि दो पक्षों में उधार के रुपये मांगने पर झगड़ा हुआ है। सात लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। वहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img