Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे आधा दर्जन से अधिक मंत्री

  • कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता की रस्म तेरहवीं 

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उप्र के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता ठा. रणवीर सिंह के निधन पर उनको शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए यूपी और उत्तराखंड के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों के अलावा गणमान्य थानाभवन पहुंचे।
बुधवार को भी कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता ठा. रणवीर सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी रहा।

37 12

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के अलावा उप्र के कैबिनेट औद्योगिक विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, राज्य निर्माण निगम के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, स्टांप व पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, ऊर्जा व अतिरिक्त ऊ र्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, राज्य मंत्री संदीप सिंह समेत हजारों की संख्या में नागरिक उनके आवास पर पहुंचकर ठा. रणवीर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इनके आलवा आजमगढ़ के पूर्व सांसद नीलम सोनकर, सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम, विधायक संजय कुमार, विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक यतिस्वरानंद महाराज, विधायक मयंक गुप्ता, पूर्व विधायक रणबीर राणा, पूर्व विधायक पंकज मलिक, गोविंद चौधरी, अमित तोमर बागपत, गाजियाबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, मैनपुरी के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अनुजेश प्रताप यादव, जिला प्रचारक मैनपुरी सुदर्शन चक्र, रुपेंद्र सैनी, हरबीर मलिक, महामंत्री गोरखपुर शहजानन्द, अमित चौधरी, देवेंद्र चौधरी, वंदना वर्मा, मुदित वर्मा, सचिन गोयल, गुलशन खन्ना, अंकित गोयल, आईआईए अशोक कुमार मित्तल, यशपाल पंवार, जयदेव मलिक प्रमुख, प्रदीप चौधरी, रोशन चौधरी, अजय संगल, आनंद पुंडीर, बॉबी शर्मा समेत हजारों लोगों ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की आवाज बन कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता ठा. रणवीर सिंह का गत 8 जनवरी की रात्रि में निधन हो गया था। उसके बाद से कस्बा थानाभवन स्थित उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों व मंत्रियों का सिलसिला लगातार जारी है।

गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता ठा. रणवीर सिंह की रस्म तेहरवीं पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कस्बा थानाभवन स्थित नवीन मंडी स्थल किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बुधवार को जायजा लेते हुए तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img