Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

वीकेआईटी में मनाया डा. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिवस

  • डा. कलाम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: नगीना रोड स्थित वीकेआईटी ग्रुप आफ कॉलेजेस में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के एमडी अभिषेक सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। अभिषेक सिंह ने कहा कि डा. कलाम ने साइंस, शिक्षा और देश के विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया है।

डा. कलाम जीवनपर्यंत देश के लिए काम करते रहे और अपने जीवन के अंतिम क्षणों में भी काम ही करते रहे और राष्ट्र के सैन्य आधार को मजबूत करने और बौद्धिक तथा नैतिक विचारों के माध्यम से दुनिया को प्रबुद्ध करने के लिए भारतीय राष्टपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कड़ी मेहनत की।

सभी शिक्षकों से कलाम साहब के जीवन को अपनाकर देश एवं समाज की उन्नति करने के लिए अग्रसर रहने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव कुमार, योगेश कुमार, मिथुन शर्मा, अंकुश कुमार, अमित कुमार, धनीराम राजपूत, शिवम राजपूत, कुलदीप सिंह, सचिन कुमार, पूजा, शीबाा नाजÞ निधि राजपूत प्रियंका, अवनीश, इन्तेजार अहमद, नरदेव, अनुराधा, मानसी चौधरी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img