Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

डा. बीआर आंबेडकर का जीवन प्रेरणादायी तथा मानवता का पोषक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयन्ती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बृहस्पतिवार को सभागार में संविधान के निर्माता ‘‘बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद शर्मा ने की जबकि संचालन सोमदत्त आर्य ने किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की वन्दना एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र के सम्मुख सामूहिक पुष्पार्चन से हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आचार्य वसीम खान ने बताया कि भीमराव रामजी आम्बेडकर, डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे।

उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। डॉ. बाबा साहेब अपने उल्लेखनीय कार्यों के कारण समस्त जनमानस में सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका जीवन प्रेरणादायी तथा मानवता का पोषक है।

संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अपने जीवन में सफल होने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर संस्था के उप प्रधानाचार्य मलूक चन्द, आचार्य मोहर सिंह, पुष्पेन्द्र शर्मा, अरविन्द कुमार, प्रमोद कुमार, मधुबन शर्मा, ब्रजपाल सिंह, सन्दीप कुमार, रवि कुमार, सुनील कुमार, धीरज कुमार, नितिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img