Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी: डॉक्टर जयपाल

जनवाणी संवाददाता |

धनौरी: पैराडाइज एकेडमी बुधवाशहीद में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा ज्वालापुर के बुग्गावाला मंडल के प्रशिक्षण शिविर का दीप जलाकर शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यह नेताओं के आधार पर चलने वाला दल नहीं है।

पार्टी की जीत का कारण कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य हैं यही हमारे संगठन की विशेषता है। हम दुनिया के सबसे बड़े दल हैं। हमारी विचारधारा के कारण ही ऐसा संभव हो सका है। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री ब्रज भूषण गैरोला ने कहा है कि किसी भी चीज को सीखने में संकोच नहीं करना चाहिए। मात्र संगठन ही हमारा मार्गदर्शक है।

प्रशिक्षण वर्ग सीखने और सिखाने की प्रक्रिया है। हम भारत को परम वैभव तक पहुंचाना चाहते हैं और उसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। हम निश्चित पद्धति पर कार्य करते हैं। इसलिए हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। संगठन में सभी कार्यकर्ताओं के लिए काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता होना चाहिए।

82 1

हमारे काम करने की पद्धति में पूर्ण योजना समीक्षा एवं अनुवर्तन होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरदार सिरमोर सिंह ने की। कार्यक्रम में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी डॉ सतीश सैनी, डायरेक्टर केंद्रीय उपभोक्ता भंडार जन्मेंद्र चौहान, श्रीमती रविंद्र कौर मंडल महामंत्री पंकज गोयल, सुनील चौहान, रंजन पाल, मनोज पवार, धर्मपाल सिंह, विजयपाल, अश्विनी कांबोज सहित समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img