Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

इराक में प्रधानमंत्री आवास पर ड्रोन से हमला

जनवाणी ब्यूरो | 

नई दिल्ली: इराक में रविवार सुबह-सुबह बड़ा आत्मघाती हमले की खबर सामने आई है। इस हमले में इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी को निशाना बनाया गया था, जिसमें पांच लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

हालांकि, हमले में अल-कदीमी साफ-साफ बच गए। स्थानीय मीडिया ने इराकी सेना के हवाले से लिखा कि हमले में प्रधानमंत्री को ही निशाना बनाया गया था। उनकी हत्या का प्रयास किया गया ।

घर पर ड्रोन से हुआ हमला 

इराकी सेना ने बताया कि प्रधानमंत्री अल-कदीमी के बगदाद स्थित आवास पर हमला हुआ है। यह हमला ड्रोन से किया गया, जो कई खतरनाक विस्फोटकों से लदा हुआ था। हालांकि, यह ड्रोन हमला किसकी ओर से किया गया था, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

हमले की खबर सामने आते ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। घटना के बाद अल-कदीमी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि वे ठीक हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img