Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

प्रशासनिक लापरवाही से किसी दिन गडीना में न हो जाए हाथरस कांड!

  • बाबा बने गांव के छोरे के पास तीसरे दिन लगता है हुजूम

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: हाथरस में सत्संग के दौरान हुई हृदय विदारक घटना ने जन मानस के मस्तिष्क पटल को झकझोर रख दिया है। सैकड़ों जनहानि वाले हाथरस कांड से क्षेत्रवासियों को गांव गड़ीना में अनहोनी की आशंका सताने लगी है। बाबा बने गांव के छोरे द्वारा तीसरे दिन लगाए जा रहे कृपा वाले दरबार में भीड़ उमड़ रही है। हुजूम और उसकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन बेखबर बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक हाथरस में हुई घटना में भगदड़ के दौरान श्रद्धालुओं की मौत से अवाम स्तब्ध है। मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों का ध्यान गांव गड़ीना की ओर केंद्रित होने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का एक युवक पिछले दिनों से बाबा बनकर गांव में दरबार लगा रहा है। तीसरे दिन लगने वाले सत्संगी दरबार में भीड़ उमड़ रही है। गांव गडीना निवासी गुरु मंजीत के पास हजारों एवं महिला पुरुषों की भीड़ तीसरे दिन आयोजित अनुष्ठान में कृपा हासिल करने के इरादे से उमड़ रही है।

प्रतिमाह दोज की रात को गांव में भीड़ का मेला सा लगता है।इस दौरान फलावदा से गड़ीना तक हुजूम का आवागमन होता है। इतनी भीड के बावजूद सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नही है। मंजीत द्वारा कई राज्यों से भीड़ गड़ीना में पहुंचने का दावा किया जाता है।

लोगों का कहना है कि लापरवाही के कारण भीड़ के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। गडीना के युवक मंजीत के पास सप्ताह के कई दिन महिला, पुरुष तथा बच्चों की भीड़ एकत्र रहती है फिर भी प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेखबर बना हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img