Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

नालों के मुहानों पर की जा रही साफ-सफाई

  • प्रभारी मंत्री के आदेश के बाद भी अधिकारी नींद में, नालों की सफाई में की जा रही सिर्फ खानापूर्ति

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के आदेश के बाद भी नगर निगम नालों की सफाई में खानापूर्ति कर रहा है। सिर्फ नालों के मुहानों से सिल्ट निकाली जा रही है। नगर निगम की इस उदासीनता का खमियाजा नगरवासियों को जलभराव के रूप में झेलना पड़ेगा। मानसून जिले के द्वार पर पहुंच गया है, लेकिन नालों की सफाई के प्रति नगर निगम गंभीर नहीं हुआ। खास बात है कि 15 दिन पूर्व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने नालों का निरीक्षण किया था। उन्होंने सिल्ट से अटे नाले देखकर नाराजगी जताई थी

और नगर निगम के अधिकारियों को सभी नालों की सफाई करने के आदेश दिए थे। मंत्री ने दावा किया था कि इस बार महानगर में जलभराव नहीं होगा, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने नालों की सफाई को गंभीरता से नहीं लिया। नालों की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। कागजों में नालों की सफाई के नाम पर करोड़ों का खर्च दर्शा दिया गया, लेकिन नालों में सिल्ट अटी पड़ी है। अब तो नगर निगम ने नालों के मुंहानों से सिल्ट निकालकर सफाई अभियान की इतिश्री की जा रही है।

बच्चा पार्क के नाले के मुहाने से सिल्ट निकाल दी गई, लेकिन पटेल नगर चेकपोस्ट के पास नाले में सिल्ट अटी है। इसी तरह फिलमिस्तान सिनेमा के पीछे के नाले पर भी मुंहाने से सिल्ट को निकालकर आगे के नाले में सिल्ट को छोड़ दिया गया। बच्चा पार्क से मोहनपुरी जाने वाले के नाले में बच्चा पार्क तिराहे के पास, हीरा लाल सिनेमा के सामने और एनएएस इंटर कालेज के पास नाले के मुहाने से सिल्ट को निकालकर सफाई दर्शा दी गई। सुभाष नगर के नाले से भी पुलिया के पास से ही सिल्ट को निकाला गया।

रौनकपुरा के नाले से भी मनसबिया के मोड़ पर नाले के मुहाने से सिल्ट का निकालकर इस नाले की सफाई की इतिश्री कर दी गई। इसी तरह ईदगाह चौराहे से बागपत गेट जाने वाले नाले में बागपत गेट पुलिया और ईदगाह चौराहा पुलिया के पास से ही नाले से सिल्ट को निकाला गया। जैन नगर के नाले से भी दो तीन स्थानों से सिल्ट निकालकर नाला सफाई को दर्शा दिया गया। बनियापाड़ा चौकी के सामने नाले से भी उक्त स्थान पर ही सिल्ट को निकाला गया। इसके बाद भूमिया के पुल के पास जहां नाला बड़े नाले में मिल रहा है, वहां सफाई कराई गई,

बाकी नाला सिल्ट से अटा पड़ा है। नगर निगम की उदासीनता नगरवासियों पर भारी पड़ेगी। नगरवासियों को बारिश में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। उधर, नगर निगम के नगर स्वास्थ्य प्रभारी डा. हरपाल का कहना है कि नालों की एक बार तलीझाड़ सफाई करा दी गई। अब जहां जहां पानी की निकासी बाधित होने की संभावना है, वहां नालों की सफाई कराई जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img