Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

जनवाणी संवाददाता |

गंगोह: प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती ने जहर का सेवन कर अपनी जान दे दी। जब इसका पता प्रेमी को लगा तो उसने भी जहर का सेवन कर लिया जिसे गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी भी मौत हो गई।

यह घटना रविवार को गंगोह कोतवाली के गांव मेनपुरा में घटित हुई। गांव निवासी 25 वर्षीय युवती का निकाह तीन वर्ष पूर्व नकुड़ कोतवाली के गांव नवाजपुर निवासी युवक से हुआ था जबकि उसकी विदाई नही हुई थी।

रविवार को उसकी विदाई की तारीख थी और दहेज के सामान भी पहले ही जा चुका था। रविवार को विदाई से पहले युवती ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पता लगने पर स्वजन उसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार युवती का गांव के ही 25 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अभी तक अविवाहित था। प्रेमिका की मौत की खबर मिलने के बाद प्रेमी भी जहर का सेवन कर लिया ओर कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने उसे तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर अवस्था मे उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि जिला अस्पताल में युवक की भी मौत हो गई है। उन्होने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं ओर मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img