Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 976.77 अंक बढ़कर 75,184.01 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 301.7 अंक चढ़कर 23,303.85 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 93.08 पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों की राय

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी.के. विजयकुमार ने कहा कि पिछले चार दिनों में बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। निफ्टी ने पहले तीन दिनों की बढ़त गुरुवार को 775 अंकों की गिरावट के साथ खो दी। उनका मानना है कि आने वाले समय में आशा और डर का यह चक्र जारी रह सकता है।

हालांकि, बाजार में सुधार की संभावनाएं बनी हुई हैं। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों को राहत मिली है। इस्राइल के प्रधानमंत्री के हालिया बयान के बाद संकेत मिला कि ईरान के तेल और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर और हमले नहीं होंगे। इसके असर से ब्रेंट क्रूड की कीमतें 118 डॉलर से घटकर करीब 106 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। रिपोर्ट लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 106.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों का प्रदर्शन

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड और एनटीपीसी प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल रही।

HDFC बैंक के शेयरों में गिरावट

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक HDFC बैंक के शेयरों में दबाव देखा गया। बैंक के पूर्व नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद HDFC बैंक का शेयर शुरुआती कारोबार में 0.85% गिरकर 791 रुपये पर आ गया।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुझान

एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान देखा गया। जापान का निक्केई 225 3% से अधिक गिरकर 53,372 पर, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.26% गिरकर 4,954 पर और हांगकांग का हैंग सेंग 0.56% गिरकर 25,358 पर आ गया। वहीं, ताइवान का भारित सूचकांक 0.21% बढ़कर 33,759 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.55% बढ़कर 5,795 पर पहुंच गया।

अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को बिकवाली का दबाव जारी रहा। डॉव जोन्स 0.44% गिरकर 46,021, एसएंडपी 500 0.27% गिरकर 6,606 और नैस्डैक 0.28% गिरकर 22,090 पर बंद हुआ।

ब्रेंट क्रूड और निवेश प्रवृत्ति

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 1.63% की गिरावट आई और यह 106.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 7,558.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,863.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

गुरुवार को सेंसेक्स 2,496.89 अंक या 3.26% गिरकर 74,207.24 पर और निफ्टी 775.65 अंक या 3.26% गिरकर 23,002.15 पर बंद हुआ। यह जून 2024 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img