Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: ट्रक की टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक की मौत

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: रविवार की रात करीब दस बजे बिजनौर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज को भर्ती कराकर घर वापस लौट रहे ई रिक्शा सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें ई- रिक्शा चालक बलराम उर्फ बंटी (35) पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम पौटा की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि ई रिक्शा में सवार गजराज सिंह पुत्र बत्तू सिंह निवासी ग्राम अजीतपुर दासी थानाक्षेत्र धामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज एस आई श्रीकांत सत्यार्थी ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बलराम सिंह उर्फ बंटी को मृत घोषित कर दिया।

जबकि गम्भीर रूप से घायल गजराज सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने मृतक की पत्नी रूबी की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
अधिक जनवाणी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img