Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Rinku-Priya Engagement: टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने की सगाई, लखनऊ के फाइव स्टार होटल में हुआ भव्य समारोह

  • राजनीति और खेल जगत की दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत, प्रिया की आंखों में छलके खुशी के आंसू

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: लखनऊ की राजधानी में रविवार को एक खास और यादगार पल गवाह बना, जब टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की। यह भव्य कार्यक्रम फाइव स्टार होटल सेंट्रम में आयोजित किया गया, जिसमें राजनीति और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

12 1

भावुक पल और शानदार समारोह

सगाई के दौरान जब रिंकू और प्रिया स्टेज पर पहुंचे, तो प्रिया की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े, वहीं रिंकू ने उनका हाथ थामकर उन्हें सहज किया। दोनों ने कैमरे के सामने हंसते हुए खूबसूरत पोज दिए, और यह पल मेहमानों के लिए बेहद भावुक और खास बन गया।

दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी

इस कार्यक्रम में करीब 300 खास मेहमान शामिल हुए। राजनीति जगत से शामिल होने वालों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव,सांसद जया बच्चन,सांसद डिंपल यादव, रामगोपाल यादव,शिवपाल सिंह यादव,जैसे दिग्गज नाम शामिल रहे।

वहीं खेल जगत से क्रिकेटर पीयूष चावला,प्रवीण कुमार,और भुवनेश्वर कुमार भी समारोह में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी विशेष रूप से इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अब आगे की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज जल्द ही शादी की तारीख का ऐलान कर सकते हैं। सगाई समारोह के बाद यह कपल देशभर में चर्चा का विषय बन गया है, और सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। रिंकू और प्रिया की इस नई शुरुआत को फैंस और शुभचिंतक दिल से बधाइयां दे रहे हैं।

प्रिया सरोज ने कोलकाता से एक खास डिजाइनर रिंग मंगवाई, जबकि रिंकू सिंह ने मुंबई से अपनी पसंद की अंगूठी बनवाई। बताया जा रहा है कि इन दोनों रिंग्स की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये थी।

मेन्यू भी कपल की पसंद के अनुसार खास तौर पर डिजाइन किया गया था। प्रिया ने अपनी पसंद का बंगाली रसगुल्ला और काजू पनीर रोल को मेन्यू में शामिल कराया, जबकि रिंकू की पसंदीदा पनीर टिक्का और मटर मलाई को भी खास तौर पर परोसा गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img