- सेंट आरसी स्कूल में पृथ्वी रक्षा सेमिनार का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: हमारी पृथ्वी ब्रह्मांड का एकमात्र अद्भुत ग्रह है, मानव के अब तक अर्जित ज्ञान के आधार पर हमारी पृथ्वी ही ब्रह्मांड में एकमात्र जिंदा ग्रह है, जिसके कण-कण में जीवन है।
बृहस्पतिवार को उक्त उद्गार पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में पृथ्वी दिवस पर आयोजित पृथ्वी रक्षा सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों का मानना है कि 70 वर्ष की आयु का व्यक्ति उतनी अक्सीजन का उपयोग कर लेता है जो 65 वृक्ष अपने जीवन काल में देते हैं।
सवाल है कि आपने आज तक कितने वृक्ष लगाएं और कितने संरक्षित किए। उन्होंने समाज से अपील की कि, आज सम्पन्न लोगों को सामान खरीदने की मनोवैज्ञानिक बीमारी हो गई है। जिन वस्तुओं की आवश्यकता नहीं उन्हें न खरीदें और ना किसी से लें, इससे पृथ्वी के संसाधन बचेंगे संसाधनों के अनावश्यक उपयोग में से पानी, बिजली, कोयला सब बचाए जा सकते हैं।
इससे पूर्व सेमिनार का प्रारंभ मां सरस्वती मां के सामने दीप प्रज्जवलन से किया गया। सेमिनार में आज के हालात पर वक्ताओं के द्वारा चिंता व्यक्त की गई, वर्तमान में चल रही अक्सीजन की कमी के विषय को लेकर भी चर्चा हुई। सभी ने एकमत से नागरिकों को भी जिम्मेदारी के प्रति चेताया।
सेमिनार समाप्ति के पश्चात पौधा वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमें गमले सहित पाम, फर, ऐरोकेरिया, गिलोडला, बोटल नेक पाम, अशोक, क्यूमिन पाम, रोयल पाम, रबर, कदम, साइकस, मेरीगोल्ड के पौधे वितरित किये गए। कार्यक्रम का संचालन वेकेंटेश्वर वशिष्ठ ने किया।
इस अवसर पर रविन्द्र पाल मलिक, कविता संगल, आशा सेठ, निशा शर्मा, मीनाक्षी, सरोज अरोरा, भारती, स्वाति चौधरी, रिचा आर्या, रीना गोयल, सुरक्षा, जसविन्दर कौर, अंजना गर्ग, हर्षित मित्तल, हरेन्द्र चौधरी, रूपाली, प्रभा रानी, रवि हुड्डा आदि उपस्थित थें।

