जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज दोपहर करीब 1 बजकर 24 मिनट पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
मिली जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। अभी तक भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

