Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

UP News: आगरा में तीन बड़े जूता कारोबारियों पर ईडी का छापा,अब तक इतने करोड़ हुए बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा में ईडी ने तीन बड़े जूता कारोबारियों के यहां छापा मारा है। बताया जा रहा है कि, इस तलाशी में अब तक 40 करोड़ रूपये नकद बरामद किए जाने की जानकारी मिली है। बीते दिन यानि शनिवार को एमजी रोड के बीके शूज, धाकरान के मंशु फुटवियर और हींग की मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स पर एकसाथ कार्रवाई की है। बता दें कि, गिनती के लिए बैंकों से नोट गिनने की मशीनें मंगवाई गई है। वहीं रात तक नोटों की गिनती जारी रही।

कारोबारियों के छह ठिकानों पर कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, आयकर चोरी की सूचना पर ईडी यानि आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने आगरा, लखनऊ, कानपुर के कर्मचारियों के साथ इन कारोबारियों के छह ठिकानों पर कार्रवाई की। इनमें बीके शूज के एमजी रोड स्थित प्रतिष्ठान और सूर्य नगर स्थित घर की तलाशी ली गई।

जूते की ट्रेडिंग कर रही मंशु फुटवियर और बीके शूज के मालिक रिश्तेदार हैं और बीते कुछ सालों में ही बाजार में बड़ा नाम बन गए हैं। हरमिलाप ट्रेडर्स का शू मैटेरियल का काम है।

कारोबारियों ने बड़ा निवेश किया

इन्वेस्टिगेशन विंग की 12 से ज्यादा टीमों ने कार्रवाई की। कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में जमीन में निवेश, सोने की खरीद की जानकारी भी मिली है। इनर रिंग रोड के पास कारोबारियों ने बड़ा निवेश किया है। लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं और उनसे डाटा लिया गया है।

रसीदें और बिल के साथ स्टॉक रजिस्टर की जांच में कई हैरान कर देने वाली जानकारियां मिली हैं। एक प्रतिष्ठान के संचालक ने अपने आईफोन का लॉक नहीं खोला। उसमें लेनदेन के कई राज छिपे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img