Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

शिक्षा और एकता से होगा वाल्मीकि समाज का उत्थान

  • वाल्मीकि क्रांतिदल अध्यक्ष दीपक गंभीर का स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: वाल्मीकि क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गंभीर ने कहा कि शिक्षा और एकता से ही वाल्मीकि समाज का उत्थान होगा। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के उन्मूलन का आह्वान किया। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होेकर एक मंच पर आने का आह्वान किया।

रविवार को कस्बे के मौहल्ला माजरा में वाल्मीकि मंदिर पर वाल्मीकि क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर अपने साथियों के साथ पहुंचे और भगवान वाल्मीकि मंदिर मे दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद वाल्मीकि समाज के प्रधान आनंद चंचल व रवि गहलोत सहित समाज के सम्मानित लोगो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर, राष्ट्रीय महासचिव गोपाल सुधाकर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनू सिलेलान सरवट, मनुप्रिय मजदूर ,मनोज सौदाई एडवोकेट, तरुण सुधा एडवोकेट, रमाकांत, नरेश नंदन, पप्पन कांगडा सहित उनके साथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष दीपक गम्भीर ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हमें अपने बच्चो को शिक्षा दिलानी होगी।

सोनू सिलेलान ने बताया वाल्मीकि समाज बिखरा हुआ है अगर हम शिक्षित होगे तो हम मजबूत होगे। मनुप्रिय मजदूर ने कहा वाल्मीकि समाज एक मजबूत और शक्तिशाली समाज है हमे संगठित होना चाहिए। हम सब एक साथ एक संगठन के मंच पर होगे तभी हम अपना लोहा मनवा सकते है। मिटिंग मे वाल्मीकि समाज झिंझाना के प्रधान आनंद चंचल ने समाज को शिक्षित ओर शक्तिशाली होने के साथ ही रोजगार मिलेगा जिससे समाज उच्च शिखर पर पहुंचेगा।

इस अवसर पर गौतम, शक्ति सिंह, नीरज, रमन गहलोत, मनोज, भारत गहलोत, सुनील पाहिवाल, अमित मचल, मनोज वैदी, अर्जुन घावरी, संजय सहित वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img