Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

शिक्षा मंत्री ने नीदरलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रदेश सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों की टीमों ने बृहस्पतिवार को भी अलग-अलग देशों में रोड शो और बिजनेस मीटिंग की।

अमेरिका (सैन फ्रांसिस्को), जापान (टोक्यो), सिंगापुर और नीदरलैंड्स में कई कंपनियों की ओर से निवेश के प्रस्ताव मिले। राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान कई एमओयू भी साइन किए गए।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उच्च शिक्षा एवं आईटी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ नीदरलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने नीदरलैंड के भारत के साथ रिश्तों को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

600 करोड़ का निवेश दिया

इस दौरान यूपी में मल्टी स्पोर्ट्स सेंटर्स स्थापित करने के लिए स्पोर्ट्स नेटवर्किंग के साथ 600 करोड़ रुपये का एमओयू भी साइन किया गया। केशव ने उत्तर प्रदेश में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और डेयरी व अन्य क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाओं की जानकारी दी।

इन क्षेत्रों में निवेश के लिए सहयोग व साझेदारी के लिए आमंत्रित किया। यह भी बताया कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आईटी सेक्टर के बाद सबसे ज्यादा रोजगार की संभावनाएं हैं।

केशव और योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में गई टीम ने नीदरलैंड्स में आर्थिक संबंधों के उप महानिदेशक पीटर पोटमैन से मुलाकात की। उन्हें लखनऊ में होने वाले निवेशक शिखर सम्मेलन के साथ-साथ भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकों में आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए सहयोग के रास्ते तलाशने के लिए हेग में इंडिया हाउस में राजदूत रीनत संधू से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड हॉर्टी सेंटर भी गया, जहां डायरेक्टर बिजनेस डेवलपमेंट रामनाथ के साथ मीटिंग हुई।

केशव मौर्य के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले नीदरलैंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल को भेजने पर भी सहमति दी।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व में कई टीम ने एंटरप्राइज सिंगापुर के सहयोग से वहां आयोजित एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। विभिन्न क्षेत्रों में एंटरप्राइज सिंगापुर के सहयोग से 8500 करोड़ के निवेश को लेकर एमओयू पर भी हस्ताक्षर हुए।

वहीं, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी परामट्टा और गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के बीच शहरी कृषि, शहरों में हरियाली, जल संरक्षण, छात्र विनिमय कार्यक्रम जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह व तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जापानी फार्मास्युटिकल के क्षेत्र में हीमैटोलॉजी में लीडर सिस्मेक्स कॉर्पोरेशन के कुनिहीरो फुनाकोशी से मुलाकात की। सिस्मेक्स की भारत में पहले से मौजूदगी है और उसने उत्तर प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश की इच्छा भी जाहिर की है।

इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में वन वर्ल्ड कॉर्पोरेशन के अकीहीको यामाशीरो के साथ गौतमबुद्धनगर में वेस्ट मैनेजमेंट सुविधाओं के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। वहीं, टेक्सटाइल पार्क के लिए निस्सेनकेन क्वालिटी इवैल्यूएशन सेंटर टोक्यो लैबोरेटरी के ताकेशी एंडो के साथ 10 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया था। इससे 10 हजार लोगों के लिए रोजगार सृजित होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह और मुख्य सचिव डीएस मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का दौरा किया। यहां भारत के कांसुलेट जनरल ने ब्रिटिश कोलंबिया काउंसिल फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन (बीसीसीआईई) के सहयोग से प्रतिनिधिमंडल के लिए एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस और नेटवकिंर्ग इवेंट का आयोजन किया।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सैन फ्रांसिस्को में बेरिया काउंसिल के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने काउंसिल के सदस्यों को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी का भी दौरा किया।

वेस्टर्न डिजिटल के प्रेसीडेंटसे से भी मुलाकात की 

साथ ही वेस्टर्न डिजिटल के प्रेसीडेंट डॉ. शिवा शिवराम से भी मुलाकात की। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में सर्टिफाइड पब्ल्कि अकाउंटेंट नीरज भाटिया और रेडियंट एनर्जी की प्रेसीडेंट एलएलसी रोज चेउंग के साथ भी चर्चा की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img