Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

नशे से मिलेगी निजात, शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: मनीषा अहलावत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज मेरठ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लाला मोहम्मदपुर कंकर खेड़ा में दलित समाज व सर्व समाज द्वारा डॉ बीआर अंबेडकर पुस्तकालय में गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा का शुभारंभ पुस्तकालय परिसर में स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर मनीषा अहलावत द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। सभा की अध्यक्षता रविंद्र प्रेमी संचालन, अशोक टकसालिया व सोहनपाल ने संयुक्त रूप से किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए जीतू नागपाल, संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, रविंद्र प्रेमी, शैंकी वर्मा ने कहा कि हमें मनीषा अहलावत के रूप में एक शिक्षित ईमानदार और जिसे 25 वर्षों का कॉरपोरेट व समाज सेवा का अनुभवी प्रत्याशी मिला है और अब मौका है कि भाजपा के अत्याचारों के खिलाफ बहन मनीषा को समर्थन देकर कैंट विधानसभा में बदलाव लाएं। मनीषा अहलावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस विधानसभा में पिछले लगभग 30 सालों से एक ही पार्टी का राज है जिससे अब जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।

01 5

पिछले 20 सालों में शिक्षा स्वास्थ्य खेल के क्षेत्र में कितना विकास हुआ है, कितने विद्यालय, कितने मल्टीस्पेशलिटी सरकारी हॉस्पिटल, कितने स्टेडियम, कितनी सड़कें पिछले 20 सालों में बनी हैं। मैं आपसे वादा करती हूं प्रदेश में गठबंधन सरकार कैंट में मेरे विधायक बनने पर आपकी सभी समस्याओं का हल होगा।

03 3

इस अवसर पर गौरव जटोली, शैंकी वर्मा, मम्मू, राहुल गिरी, सोकेन्द्र, सुभाष मलिक, नौशाद अंसारी, अजय कुमार, अली मोहम्मद, मोमिन, साबुद्दीन, नौशाद अलवी, करम सिंह, राजेंद्र रिंकू, दिलावर सिंह, दीपक भाई, विवेक सिद्धार्थ, रोहित सिद्धार्थ, बबलू कुमार, अरविंद, अरुण कुमार, विकास बोस, प्रवीण कुमार, सलीम मलिक, दुर्गेश रोहे, राकेश, रविंद्र गौतम, नीरज गौतम, अनुज गौतम आदि स्थानीय लोग व गठबंधन पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img