Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बुजुर्ग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

हापुड़: बुकलाना गांव में रविवार को डेवलपिंग इंडिपेंडेंट स्कूल एलाइंस ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवीर सिंह मावी के नेतृत्व में बुजुर्ग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षण संस्थानों से शिक्षा को आगे बढ़ाने एवं गरीब बच्चों को शिक्षा क्षेत्र की मुख्य धारा में लाने के लिए अपील की।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह मावी के द्वारा गांव में बुजुर्ग पुरुष महिलाओं एवं शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर एव प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष सत्यवीर सिंह मावी ने सभी लोगों से शिक्षा तथा देश हित को प्रथम स्थान देने की अपील की। मावी ने सभी वर्तमान शिक्षक एवं सेवानिवृत्ति शिक्षकों से 5-5 गरीब बच्चों को गोद लेकर एक अच्छी शिक्षा देने का वायदा भी लिया।

27 2

कार्यक्रम में सभी आए हुए गणमान्य साथियों ने अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सत्यवीर सिंह मावी, उपाध्यक्ष ब्रह्म सिंह तोमर, महासचिव अश्वनी शर्मा, कोऑर्डिनेटर घनश्याम पांडे, संजीव कुमार गोस्वामी, अखिलेश कुमार संपादक दिशा न्यूज़ एनालिसिस दिल्ली, मौर्य कुमार और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img