- सीमा देवी को निर्विरोध राशन डीलर चुना गया
जनवाणी संवाददाता |
रेहड़: तीन पूर्व भारी हंगामें के चलते स्थगित हुआ राशन डीलर का चुनाव दूसरी बैठक में कड़ी सुरक्षा के बीच शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। राशन डीलर के चुनाव के लियें हुई खुली बैठक में भारत आजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य को निर्विरोध राशन डीलर घोषित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सुनीता दहिया, कोतवाल नरेश कुमार तथा थानाध्यक्ष विजेन्द्रपाल सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
गुरूवार को रेहड़ के राजकीय नवरत्न इंटर कालेज में राशन डीलर के लिये खुली बैठक आयोजित की गयी। जिसमें रेहड़ निवासी सुनील कुमार की पत्नी सीमा देवी को निर्विरोध राशन डीलर चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक ब्रिजेश कुमार ने बताया की डीलर पद के लिये मात्र एक उम्मीदवार ने आवेदन किया था।

जिस पर स्थानीय निवासी राजेन्द्र सिंह ने आपत्ति लगायी थी जिसे निरस्त करते सीमा देवी को राशन डीलर घोषित कर दिया गया। चुनाव के दौरान खंड विकास अधिकारी जौहरी, एडीओ(पीपी) सुरेन्द्र सिंह, एडीओ(कृषि विभाग) बलजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी इरफान अली मंसूरी, राजकुमार सिंह, राजीव कुमार ग्राम प्रधान खुर्शीद आलम, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष ज्योति रानी आदि मौजूद रहें।
वही सुरक्षा की दृष्टि से सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया,कोतवाल नरेश कुमार, थानाध्यक्ष रेहड़ विजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष शेरकोट अनूज कुमार, गुड्डी गंगवार एसओ महिला थाना बिजनौर, एसआई साहब सिंह, एसआई बलवीर सिंह सहित डेढ़ सेक्शन पीएससी, बारह क्यूआरटी के जवान, टीआर गैस गार्ड, फायर ब्रिगेड पुलिस आदि मौजूद रहे।

