Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

बिजली का तार टूटकर गिरा, दो गोवंश की मौत

  • गोठरा गांव में हुआ हादसा, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर गोशाला बनाने की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: गौठरा गांव में बिजली का तार टूटने से दो गोवंश उसकी चपेट में आ गये, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने गांव में गोशाला बनवाने के लिए प्रदशर्न किया।

थाना खेकड़ा क्षेत्र के गोठरा गांव में गोशाला नहीं होने के कारण आवारा गोवंश की भरमार हो रही है। दर्जनों की संख्या में आवारा गोवंश खेतों व गांव में घूम कर किसानों के सिरदर्द बने हुए हैं। खेतों में तैयार खड़ी फसल को बर्बाद कर रही हैं, जिससे गांव के किसान बहुत ही परेशान हैं, लेकिन शासन-प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गुरुवार की सुबह 3 बजे गांव में नाले के पास दर्जनों आवारा गोवंश घूम रहे थे।

तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 2 गोवंश उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो मोके पर पहुंच गए और घूम रहे गोवंशों को बचाया। गोवंश की मौत पर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश उत्पन्न हो गया और नारेबाजी कर हंगामा किया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली के तार जर्जर हो चुके है, जिससे पहले भी कई बार बिजली के तार टूटने के कारण करंट से दर्जनों गोवंशों की मौत हो चुकी है। इतना ही नही रेलवे फाटक होने के कारण रेल से भी कई बार हादसे हो गए है, लेकिन शासन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग व गौशाला के निर्माण के लिए पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में सुंदर बंसल, संदीप पहलवान, विकास पंडित, हिमांशु, निखिल, पवन बंसल, सुमित, सतीश आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img