Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

बिजली विभाग का दावा फेल, बारिश में गुल हुई बिजली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बिजली विभाग वैसे व्यवस्था को दुरस्त करने के बड़े-बड़े दावे करता लेकिन जब भी कभी बारिश होती है तो बिजली विभाग की सारी व्यवस्थाओं की पोल खुल जाती है। हालात यह रहते हैं कि जितने घंटे की बारिश रहती है, तब तक उपभोक्ताओं को अंधेरे में ही रहना पड़ता है।

क्योंकि बिजली विभाग द्वारा बिजली को पूर्ण रूप से तब तक के लिए बाधित कर दिया जाता है। जिससे कि कोई अप्रिय घटना ना हो। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बारिश के समय पर्याप्त रूप से बिजली सुचारू करने के लिए बिजली विभाग द्वारा नई व्यवस्था क्यों नही बनाई जाती। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी ना हो।

दरअसल रविवार सुबह से बारिश शुरू हो गई थी।जिसके पश्चात से ही बिजली की व्यवस्था बाधित चल रही है। उपभोक्ताओं को सुबह-सुबह पानी एवं अनेकों प्रकार की कार्य करने होते हैं जो कि नहीं हो पाए।

आज इन इलाकों में 11:00 से 3:00 बजे तक नहीं आएगी बिजली

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विद्युत नगरीय खंड पंचम से संबंधित बिजली घरों में एनसीआरटीसी द्वारा आरआरटीएस प्रोजेक्ट के अंतर्गत दिल्ली रोड मेरठ 33 केवी ओवरहैड लाइन को शिफ्ट करने के लिए अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य किया जाएगा।

यह जानकारी अधिशासी अभियंता पंचम जागेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त 33 केवी लाइन से घोषित होने वाले 33/11 केवी उपकेंद्र शारदा रोड से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में ब्रह्मपुर, शारदा रोड, सराय लाल दास, ईश्वर पूरी,भगवत पुरा वीरनगर गौरीपुरा कर्मअली, जाटव गेट के 33/ 11 केवी उपकेंद्र हापुड रोड बाईपास से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में शिवपुरम, सूर्य पैलेस, सूर्य पुरम, भगवती कुंज, पाम ग्रीन कॉलोनी, ग्रीन विलेज, ग्रहम कॉलोनी,मोहकम पुर गांव में तिरुपति इंडस्ट्रियल एरिया मोहकम पुर उपकेंद्र से घोषित मोहकमपुर फेज 1, फेज 2, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, साईपुरम एवं ध्यानचंद नगर तथा शॉप्रिक्स मॉल के विद्युत आपूर्ति रविवार को 11:00 से 3:00 बजे तक बाधित रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img