Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

विद्युत वितरण कंपनियों को अधिक राजस्व वसूली पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: सूबे के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी विद्युत वितरण कंपनियों को उनके मासिक राजस्व लक्ष्य से अधिक धन संग्रह पर वसूल की गई अधिक धनराशि के 10 प्रतिशत अंश के बराबर धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाएगी। सभी डिस्कॉम इस धनराशि से विद्युत वितरण नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण संबंधी कार्य को करने में उपयोग कर सकेंगे। यह धनराशि डिस्कॉम के वर्तमान वित्तीय वर्ष के अनुमोदित बिजनेस प्लान की धनराशि से अतिरिक्त होगी।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए तथा भविष्य में भी मांग के सापेक्ष विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे, इसके लिए निगम को विद्युत क्रय, ऋण के ब्याज सहित पुनर्भुगतान, अधिष्ठान एवं ओ एंड एम व्यय के लिए समुचित राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित करनी होगी। इसके अतिरिक्त ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी आदेशों के क्रम में उत्पादन, पारेषण एवं वितरण से संबंधित सभी देयताओं का भुगतान भी निर्धारित समय में किया जाना आवश्यक है। उन्होंने ने सभी डिस्कॉम को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रतिमाह राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड को भी निरंतर इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img