जनवाणी संवादाता |
चादीनगर: तीन किसानों की लाखों रुपये के गेंहू की फसल जलकर हुई राख|

क्षेत्र के तीन गेंहू किसानों पर बिजली की चिंगारी ने कहर बरसाया मंसुरपुर के जंगल मे एक किसान के गैहू के खेत पर बिजली के तार की चिगारी गिरने से पाच बीधा फसल जलकर राख हो गयी|
इसके अलावा रटौल ढिकोली मार्ग पर पाची के समीप भी खेकड़ा के किसान की तीन बीधा फसल और छ बीघा का भूसा जलने से नुकसान हुआ है वही बडागांव के किसान की खडी तीन बीधा फसल जल गयी ग्रामीणों ने पीडित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बिजली की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने तीन किसानों की लाखो कीमत की गेंहू की फसल पर पहाड़ टूट पड़ा देखते ही देखते तैयार गेंहू की फसल बिजली की चिंगरी ने खाक में मिला दी खासपुर मंसुरपुर मार्ग पर चमरावल निवासी बालमराम के खेत मन्सुरपुर के ओमकार भोपाल ने ठेके पर ले रखे है।
दोपहर के समय उनके खेतो के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन बिजली के तार की चिगारी गिरने से आगं लग गयी जो उसके खेत तक पहुच गयी उसने और अन्य किसानों ने आग बुझाने का प्रयास की किया लेकिन जब तक किसान की पाच बीधा गेहूँ की फसल जलकर राख हो गयी पीड़ित ने 60 हजार रुपये का नुकसान बताया इसके अलावा रटौल ढिकोली मार्ग पर पाचीं के समीप भी खेकडा निवासी किसान प्रमोद के खेत मे आग लगने से तीन बीधा गेहूँ की फसल जलकर राख हो गयी|
और छ बीघे का भूसा भी जलकर राख हो गया मोके पर पहुची पुलिस और फायरबिग्रेड ने आग को काबू किया नही तो आसपास के और किसनो की फसल में आग लग जाती वही पीड़ित ने बताया कि लगभग आग लगने से 70 हजार का नुकसान हुआ है|
इसके अलावा बडागांव के देवेन्द्र शर्मा की तीन बीधा गैहू की खडी फसल जल गयी ग्रामीणो और फायर ब्रगेड ने किसी तरहा आग पर काबू पाया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुच गयी और किसी तरहा आग पर काबू पाया ग्रामीणो ने पीडित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

