जनवाणी ब्यूरो |
शामली: दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। शाहदरा से शामली तक विद्युतीकरण के लिए पोल लगने का कार्य होने के बाद तार डालने का कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है।
दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल लाइन वर्षों से उपेक्षा का शिकार रही है। जिसके कारण दोहरी करण और विद्युतीकरण का कार्य दशकों से खटाई पड़ा हुआ था। दशकों बाद इस रेल लाइन पर भी विद्युतीकरण कार्य प्रारंभ हुआ है। जिसके चलते लॉकडाउन की अवधि में शामली तक विद्युतीकरण के लिए विद्युत पोल लगाने का कार्य पूरा हो चुका है।
जिसके बाद रेलवे विभाग द्वारा पावर के तार डालने का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को भी शामली में रेलवे कर्मचारियों के द्वारा तार लगाने का काम जारी रहा। शामली में विद्युतीकरण होने से नागरिकों को लंबी दूरी की ट्रेन चलने की आस बढ़ी है।

