जनवाणी संवाददाता |
झिंझना: मेरठ करनाल रोड पर स्थित एसडीएस कांवेंट, स्कूल, झिंझाना में किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं छात्र, छात्राओं ने चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य सतीश भटनागर ने छात्र, छात्राओं के सम्मुख चौधरी चरणसिंह के आदर्श जीवन के विषय में विस्तार से बताया। विद्यालय चेयरमैन लोकेश तोमर और प्रबंधक श्रीपाल चौहान ने भी कहा कि हम चौधरी चरणसिंह के आदर्शों पर चलकर ही जीवन में विकास कर सकते हैं। इस अवसर पर रविन्द्र मलिक, सुमित चौहान, हिमांशु मित्तल तथा शुभम चौहान आदि विद्यालय के सदस्य मौजूद रहे।
दूसरी ओर, कसबे के मास्टर राजवीर सिंह के आवास पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती पर हवन किया गया ओर पुष्पांजलि अर्पित कर मिष्ठान वितरित किया गया व मेधावी छात्रों को सुनील चौधरी द्वारा पुरष्कार दिये गये। इस मौके पर नगर पंचायत चैयरमैन नौश ठेकेदार, मास्टर अनिल, शौकिन्दर चौधरी, प्रहलाद सिंह, दिनेश, देशराज, पंकज सरोहा, अशोक बहादुर, राजिस्टर तोमर आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर, बस स्टैंड पर पंतजलि प्रतिष्ठान पर चौरी चरणसिंह की जयंती मनाई गई। चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की गई ओर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर, डाक्टर भूपेंद्र सिंह, डाक्टर रोहित, बंटी तोमर, मोनू तोमर, अक्षय चौहान, सहित लोग मौजूद रहे।

