जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के मेरठ रोड स्थित केनरा बैंक आर सेटी परिसर में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम ने कहा कि लाभार्थियोें को जो ऋण मिला है उसको ठीक से प्रयोग कर रोजगार करने के बाद आत्मनिर्भर बनना चाहिए, ताकि वह आगे बढ़ सकें।
नगर के मेरठ रोड स्थित केनरा बैंक आर सेटी परिसर में शुक्रवार को लाभार्थियों को पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम अमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।
उन्होंने कहा कि बैंक ने उनको जो ऋण दिया है उसको समय से देना उनकी जिम्मेदारी है, क्योंकि यदि वह समय से ऋण को वापस करेंगे तो बैंक उनको दोबारा देगा और वह ब्लैक लिस्ट में नहीं आएंगे। उन्हें जो ऋण दिया गया है वह उसको अपने रोजगार में लगाए, ताकि वह आत्मनिर्भर बनने के बाद अपने परिवार को आगे बढ़ा सकें।
क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार जैन, परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर व एलडीएम प्रदीप बसंत थरोट ने कहा कि समय-समय से लाभार्थियों को ऋण दिया जाता है, ताकि वह अपना रोजगार कर सकें और उनको किसी भी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े। कोरोना के कारण गरीब लोगों के सामने जो दिक्कत आयी है उसको दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों की तरफ हाथ बढ़ाया है, ताकि वह अपना रोजगार शुरू कर बेरोजगारी को दूर कर सकें।
उसके बाद वहां मुख्य अतिथि एडीएम ने 504 लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित किए। इस मौके पर संस्थान के निदेशक शशी यादव, अनुज कुमार अग्रवाल, वित्तीय सलाहाकार बोबी कुमार, रूपल चौहान फैकल्टी, अनुज कुमार कार्यलय सहायक, धीरज कुमार कार्यलय सहायक, अश्वनी दीक्षित, संजय शर्मा, नवीन त्यागी आदि मौजूद रहे।

