Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: बेहट थाना पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, तमंचा व जीवित गोवंश बरामद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेहट पुलिस को बीती रात बड़ी सफलता मिली। गोकशी की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों से हुई मुठभेड़ में एक गोकश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण तथा एक जीवित गोवंश बरामद किया है। सीओ बेहट के अनुसार रात के समय थाना बेहट प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस दल जब सीएचसी बेहट से बेलका पावर हाउस जाने वाली सड़क पर नहर की पटरी के पास पहुँचा, तो आम के बाग में हल्की रोशनी दिखाई दी। शक होने पर पुलिस टीम जब नजदीक पहुँची, तो देखा कि तीन व्यक्ति गोवंश के वध का प्रयास कर रहे थे।पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

घायल बदमाश की पहचान इरफान पुत्र बसीर निवासी मोहल्ला सड़क पार, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा .315 बोर, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस, गोकशी के औजार और एक जीवित गोवंश बरामद किया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी इरफान के खिलाफ पूर्व में भी गोकशी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फरार अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img