Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, एक फरार

जनवाणी संवाददाता |

गागलेहड़ी/सहारनपुर: बीती देर रात थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गश्त के दौरान पकड़े गए लकड़ी चोर

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना गागलहेड़ी पुलिस देहरादून-यमुनानगर एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को भाभरी से ग्राम कोलकी जाने वाले कच्चे रास्ते पर संदिग्ध छोटा हाथी गाड़ी खड़ी दिखाई दी। पास के खेतों से आरा चलने की आवाज आने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां 3-4 लोग पेड़ काटते हुए मिले।पुलिस को नजदीक आते देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को घायल अवस्था में पकड़ लिया। बाकी दो बदमाश मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। चौथा आरोपी मौका पाकर भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।घायल बदमाश की पहचान हरिद्वार के भगवानपुर निवासी आकिल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ चोरी, लूट और हत्या सहित कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं।

अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहजाद उर्फ बैजाद उर्फ आजाद और नीरज सैनी पुत्र अमरनाथ सैनी निवासी गागलहेड़ी के रूप में हुई है। बहजाद पर हत्या के प्रयास, गोकशी और चोरी जैसे गंभीर मामलों में छह मुकदमे दर्ज हैं। नीरज पर भी कई आपराधिक मामले चल रहे हैं।मौके से पुलिस ने एक तमंचा .315 बोर, दो खोखे, दो जिंदा कारतूस, एक बिना नंबर की बाइक, आरा, दो कुल्हाड़ी और चोरी की 20 क्विंटल लकड़ी से भरी छोटा हाथी गाड़ी बरामद की है। पकड़े गए तीनों बदमाश पहले से ही थाना गागलहेड़ी के चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे थे।पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों का गिरोह सहारनपुर और हरिद्वार में लगातार सक्रिय था और इनके खिलाफ लूट, हत्या, चोरी, डकैती और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img