Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: गंगोह में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक घायल, तमंचा और लूटी गई रकम बरामद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात हुई मुठभेड़ में एक वांछित बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, लूट के केस से संबंधित नकदी और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और लूट, डकैती, चोरी व गोकशी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक गंगोह पीयूष दीक्षित पुलिस टीम के साथ लखनौती से करनाल रोड होते हुए आलमपुर तिराहा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।उसी दौरान ग्राम आलमपुर की ओर से बिना नम्बर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखे, जिनके चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ था। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पीछा करने पर मोटरसाइकिल फिसल गई और बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गया।गिरफ्तार बदमाश की पहचान बिलाल उर्फ बिल्ला पुत्र दिलशाद निवासी मौ. मोहम्मद गौरी कस्बा व थाना गंगोह, सहारनपुर के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना गंगोह में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img