Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

ट्रीटमेंट प्लांट में डकैती डालने वाले बदमाशों से मुठभेड़

  • एक को लगी गोली, वारदात का खुलासा, बदमाशों पर दर्ज हैं 221 मुकदमे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपीनगर थाना के वेदव्यासपुरी स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में स्टाफ को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में दबोच लिया है। एक बदमाश को गोली लगी है। लूटा गया माल भी बदमाशों से बरामद कर लिया गया है। प्लांट में डकैती की वारदात बीती 10 नवंबर को देर रात अंजाम दी गयी थी। प्लांट के कर्मचारी गौरव कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिह निवासी आजमपुर नूरपुर जनपद बिजनौर हाल पता राजकमल एन्क्लेव 17बी वेदव्यासपुरी ने दी थी।

रविवार को पुलिस लाइन में बुलायी प्रेस वार्ता में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने प्लांट में डाली गयी डकैती के खुलासे की जानकारी दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मौके पर सीओ एएसपी अतंरिक्ष जैन भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात करीब 2.30 बजे चेकिंग में एक ईको कार पुलिस को देखकर भागी, जिसका पीछा किया गया। वेदव्यासपुरी से मलियाना बंबा पर अपने को पुलिस द्वारा घिरा देख ईको कार छोड़कर भागते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की।

जवाब में पुलिस ने भी गोली चला दी। घेराबंदी कर पुलिस ने पप्पन पुत्र राम चन्द्र निवासी ग्राम बना थाना इंचौली, निसार पुत्र इंसार निवासी सुदामापुरी थाना विजयनगर गाजियाबाद, फरमान अली पुत्र मेहरबान निवासी ब्लॉक सीलमपुर (दिल्ली), बंटी पुत्र रमेश निवासी स्वरूप नगर गली नंबर-तीन दिल्ली, जोनी पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव बादली जिला झज्जर हरियाणा व सोनू पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम बना थाना इंचौली गिरफ्तार किये गये। अभियुक्त सोनू पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। वारदात का खुलासा करने में अहम् भूमिका इंस्पेक्टर टीपीनगर, एसएसआई भुवनेश कुमार व सर्विलांस प्रभारी नितिन पांडे की रही।

तीन साल रहे सलाखों के पीछे, बाहर आते ही बनाया गिरोह

टीपीनगर के वेदव्यासपुरी स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में जिन अपराधियों ने डकैती डाली, ये करीब तीन साल हरियाणा की करनाल की जेल में बंद रहे। ट्रांसफार्मर डकैती मामले में ही इन्हें जेल भेजा गया था। इनका पूरा गिरोह काम करता है। जिसका सरगना जोनी उर्फ टूडा है। जोनी उर्फ टूडा के पूर्व में करनाल (हरियाणा) में ट्रांसफार्मर चोरी करते समय दोनों हाथ ब्लास्ट हो गये थे। उक्त गैंग द्वारा अन्य राज्यों में ट्रांसफार्मर व बिजली के तारों की लूटपाट व चोरी के अभ्यस्त अपराधी है। करनाल हरियाणा से ट्रांसफार्मर व बिजली के तारों की लूटपाट, चोरी के मुकदमों में लगभग साढेÞ तीन साल जेल में रहकर बाहर आये। एसपी सिटी ने बताया कि बाहर आने पर अभियुक्तगण आपस में एक-दूसरे से सम्पर्क कर एक नया गैंग बनाकर योजनाबद्ध तरीके से रेकी कर घटना को अंजाम देते हैं।

करनाल में सबसे ज्यादा वारदात

पकडेÞ गए बदमाशों ने ट्रांसफार्मर लूट व चोरी की सबसे ज्यादा वारदात करनाल में अंजाम दी हैं। हरियाणा के करनाल में इन पर सबसे ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी बदमाशों पर कुल 221 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से जोनी, सोनू, फरमान व बंटी पर 45-45 मुकदमे हैं। पप्पन पर 38 व निसार पर तीन मुकदमे लिखे हुए हैं। इनके कब्जे से डकैती में लूटा गया सारा माल बरामद कर लिया गया है। वहीं, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ये बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img