Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

हम देते रहेंगे नोटिस, तुम करते रहो अवैध निर्माण

  • एक रात में नहीं तैयार होती अवैध निर्माण की इमारत, निर्माण से पहले ही कराई जाती है मेडा में सेटिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडा के इंजीनियरों का कहना है कि हम आपको नोटिस देते रहेंगे। आप अपना कार्य जारी रखना। उच्चाधिकारियों से शिकायत भी कर दी तो सील लग जाएगी। सील तोड़कर भी अवैध निर्माण करते रहना। मेडा के इंजीनियरों की इसी सेटिंग के आधार शहर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहे हैं। ऐसा ही शहर में कई अवैध निर्माण है। जिन्होंने सील तोड़कर अवैध निर्माण किया, लेकिन मेडा की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, मेडा के अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण की सूचना पर नोटिस जारी किया जाता है। नोटिस मिलने पर निर्माण नहीं रुकता तो सील की कार्रवाई की जाती है।

शहर में इस समय कंकरखेड़ा बाइपास, दौराला बाइपास, भावनपुर, अब्दुलापुर समेत 40 स्थानों पर अवैध कालोनी काटी जा रही है। इसके साथ शहर में बेगमपुल, खैरनगर, बेगमबाग, पीएल शर्मा रोड, साकेत आदि क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध निर्माण जारी है। मेडा अधिकारी चाहकर भी अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों का कहना है कि उनकी मेडा में सेटिंग है। उनका कहना है कि वह अवैध निर्माण करते रहे। अगर उनकी कोई शिकायत करता है तो वह उनको नोटिस जारी करेंगे, लेकिन वह अपना निर्माण कार्य न रोके।

इसके साथ दोबारा से वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करता है तो वह सील भी कर देंगे, लेकिन वह सील तोड़कर अपना कार्य करते रहे। ऐसे ही कई मामले मेरठ विकास प्राधिकरण प्रशासन के पास पहुंचे हैं। जिसमें नोटिस व सील लगाने के बाद भी कार्य होता हुआ मिला। मेडा कार्य रुकवाने के बजाए नोटिस देकर निर्माण करा दिया। मेडा के अधीक्षण अभियंता विमल सोनकर का कहना है कि एक दिन में दो से तीन लोगों को अवैध निर्माण का नोटिस जारी किया जाता है। अगर इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुकता तो सीलिंग की कार्रवाई की जाती है।

आलीशान होटल के मालिक ने सील तोड़कर किया था उद्घाटन

दिल्ली रोड ईदगाह चौराहे पर सरकारी जमीन पर बनाया अवैध निर्माण करके बनाया गया आलीशान होटल भी इसी खेल का उदाहरण है। पहले इंजीनियरों ने सेटिंग से इससे बनवाया। शिकायत होने पर नोटिस जारी किया। होटल में अवैध निर्माण का काम नहीं रुकवाया। होटल मालिक अवैध निर्माण करता रहा। जब उच्चाधिकारियों पर शिकायत पहुंची तो होटल के उद्घाटन से एक दिन पहले सील कर दिया गया। होटल मालिक ने एक दिन बाद सील तोड़कर होटल का उद्घाटन कर दिया। अभी तक इस अवैध होटल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

900 अवैध निर्माण कारियों को जारी किया नोटिस

मेडा ने एक जनवरी से लेकर 15 नवंबर तक 900 अवैध निर्माण करने वालों को अवैध निर्माण ढहाने का नोटिस जारी किए हैं, लेकिन किसी का अवैध निर्माण नहीं ढहाया। जिससे शहर में बिना नक्शे की बिल्डिंग, अपार्टमेंट, कालोनियां बस गई, लेकिन अभी एक भी अवैध कालोनी पर बुलडोजर नहीं चलाया गए। सभी को नोटिस देखकर खानापूर्ति कर ली गई।

जनवरी से 15 नवंबर तक जारी हो चुके 900 नोटिस

जनवरी से 15 नवंबर तक करीब 900 अवैध निर्माण कारियों को मेडा अधिकारी नोटिस जारी कर चुके हैं। अभी तक एक भी निर्माण कार्य पर लगाम नहीं लग सकी है। इसके साथ कई मकानों, होटल व मंडपों पर सीलिंग की कार्रवाई हुई है।

ये है अवैध निर्माण

  • 12 अगस्त, 2024

टीपीनगर भोला रोड पर शोरूम मालिक ने मेडा की सील तोड़कर शोरूम का लिंटर डाल दिया। मेडा अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब चार मंजिला शोरूम बनकर तैयार हो गया।

  • 12 जुलाई, 2024

पल्लवपुरम में एक आलीशान मकान में अवैध कॉम्प्लेक्स बना लिया गया। मेडा ने इस पर सीलिंग की कार्रवाई की। इसके बाद कॉम्प्लेक्स शुरू हो गया। वहां पर दुकानें भी बिक गई।

  • 8 जनवरी, 2024

दिल्ली रोड रेलवे ईदगाह चोराहे पर बन रहे आलीशान होटल पर उद्घाटन से एक दिन पहले ही मेडा ने सील लगा दी थी। इसके बाद होटल मालिक ने सील तोड़ दी। फिर मेडा ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब आलीशान होटल बिना रोकटोक चल रहा है।

  • कोर्ट में विचाराधीन है मामला

ईदगाह स्थित होटल अलकरीम के अवैध निर्माण व सील तोड़ने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सील तोड़ने पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। कोर्ट में मेडा अधिकारी कड़ी पैरवी कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद होटल पर ध्वतीकरण की कार्रवाई की जाएगी। -अर्पित यादव, सहायक अभियंता, मेरठ विकास प्राधिकरण, मेरठ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img