Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

सजी थीं जिस्म की मंंडी, पुलिस ने मारा छापा, मची भगदड़

  • नौ युवतियां और सात पुरुष मौके से दबोचे, रखी जा रही थी पैनी नजर
  • हनीट्रैप को लेकर बदनाम रहा है द सीजर्स फेमिली यूनिसेक्स सैलून

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर की पॉश कालोनियों में शुमार मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगलपांडे नगर में यूनिसेक्स सैलून के नाम पर जिस्म की मंडी सजायी जा रही थी। विगत दिनों हनीट्रैप की एक शिकायत के चलते एकाएक यह यूनिसेक्स सैलून पुलिस के रडार पर आ गया था। इस पर नजर रखी जा रही थी। आरोप है कि यहां संदिग्ध व अनैतिक गतिविधियां नजर आ रही थीं। कालोनी के कुछ लोगों ने जिनमें एक सीनियर अधिवक्ता भी शामिल हैं, ने गोपनीय शिकायत इसको लेकर भेजी थी।

जिसके बाद रविवार को एएचटीयू व मेडिकल पुलिस तथा महिला पुलिस को साथ लेकर सीओ सीओ सिविल लाइन ने इस सैलून पर दबिश दी तो वहां पुलिस वालों को भगदड़ मच गयी। संचालिका बतायी जा रही एक महिला कूदकर मौके से फरार हो गयी। भीतर जो लड़कियां बैठी थीं, उनमें से कई बुरी तरह से घबराकर रोने-बिलखने लगीं। वक्त जाया किए बगैर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मौके से नौ लड़कियों व सात पुरुषों को पकड़ा। इन सभी को हिरासत में लेकर मेडिकल थाने पहुंच गए। लड़कियों को महिला थाना भेज दिया गया।

यह भी बताया गया है कि छापे के दौरान पुलिस को ऐसी भी चीजें मिली हैं, जो आमतौर पर सैलून या फिर मसाज पार्लर में नहीं मिला करती हैं। बेडरूम में ही ऐसी चीजें होनी चाहिए थीं, लेकिन कहा जा रहा है कि छापे के दौरान ये तमाम अवांछित चीजें यूनिसेक्स सैलून से बरामद हुई हैं। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात जो पता चली है वो यह कि पार्लर में सेक्स टॉयज भी बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि इस प्रकार की चीजें आमतौर पर विदेशों में या फिर हाईप्रोफाइल सोसाइटी में कुछ खास किस्म के बताए जाने वाले लोगों द्वारा इस्तेमाल में ली जाती हैं।

इनके प्रयोग महिला पुरुष दोनों ही करते बताए जाते हैं। देर शाम पुलिस ने सभी पकड़ी गई युवतियों को जीवन आशा ज्योति संरक्षणगृह में भेज दिया, जबकि जो पुरुष पकडेÞ गए हैं, वो थाना मेडिकल में रखे गए हैं। देर रात कुछ के परिजन थाना मेडिकल पहुंच गए थे। उन्होंने तमाम प्रकार की मजबूरी बतायीं तथा वास्ता दिया, लेकिन पुलिस ने मामला उच्चाधिकारियों की जानकारी में होने की बात कहकर हाथ खडेÞ कर दिए।

जिस्मफरोशी का आरोप

पुलिस कार्रवाई के दौरान वहां काफी भीड़ लग गयी थी। आसपास के लोगों ने आरोप लगाया कि कहने को सैलून के बोर्ड पर फेमिली सैलून लिखवाया गया था, लेकिन फेमिली सैलून जैसी कोई बात यहां नजर नहीं आ रही थी। दिन भर यहां लड़कियों व पुरुषों की आवाजाही लगी रहती थी। कई बार इस सैलून से लड़कियां लग्जरी गाड़ियों में आते जाते देखी जाती थीं।

की जा रही जांच-पड़ताल

यूनिसेक्स सेलून को लेकर काफी समय से नजर रखी जा रही थी। कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी। मौके से कुछ युवक युवतियां मिली हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। सीसीटीवी की फुटेज व डीवीआर को कब्जे में लिया गया है।

युवतियां छोड़ीं, संचालिका पर मुकदमा

देर रात महिला थाना से सभी पकड़ी गर्इं युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि संचालिका आयशा को मुख्य आरोपी व किन्नर आनिया उर्फ आलिया को आरोपी बनाया गया है। मामले में इन युवतियों को बतौर गवाह शामिल किया गया है। सभी युवतियां पुलिस के साथ सहयोग को राजी हैं। जो पुरुष पकडेÞ गए थे, उन्हें भी मुख्य आरोपी के साथ मामले में आरोपी बनाया गया है। इनमें से कई वहां काम करते हैं।

स्पा सेंटर से इंकार

शहर में जिस्मफरोशी का धंधा यूनिसेक्स सेलून या फिर स्पा सेंटरों की आड़ में हो रहा है। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में ज्यादातर थानेदारों ने उनके क्षेत्र में मसाज पार्लर होने से इंकार किया। आरटीआई एक्टिविस्ट मनोज चौधरी ने यह जानकारी मांगी थी। बकौल आरटीआई एक्टिविस्ट सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गयी जानकारी का उत्तर जनपद के 20 थानेदारों ने दिया है। जिन्होंने उत्तर दिया उनमें थानेदारों में लालकुर्ती, सदर, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, टीपीनगर, नौचंदी, मेडिकल, परतापुर, गंगानगर सरीखे थानों के थानेदार भी शामिल हैं।

ऐसा चल रहा था धंधा

जानकारों की मानें तो मसाज पार्लर की आड़ में सभी प्रकार की अय्याशी का इंतजाम यूनिसेक्स सैलून में ग्राहकों के लिए था। मसाज कराने वालों को स्पेशल सर्विस आॅफर की जाती थी। जिसमें मसाज के साथ मनपसंद लड़की के साथ सेक्स की सुविधा थी। इसके लिए दो से पांच हजार रुपये तक वसूले जाते थे। इसके अलावा घंटों के हिसाब से चार्ज लिया जाता था। पुराने कस्टमर के लिए मोबाइल पर फोटो भेजने की सर्विस थी। पसंद होने पर पुराने ग्राहक पार्लर में पहुंच जाते थे। उनसे तगड़ी कमाई की बात कही जा रही है।

यूनिसेक्स सैलून पर हनीटैÑप का आरोप

मंगलपांडे नगर स्थित एक यूनिसेक्स सैलून पर पिछले दिनों एक शख्स से हैनी टैÑपिंग के जरिये ठगी के भी आरोप लगाए थे। पीड़ित ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायत भी की थी। बताया जाता है कि यह इकलौता मामला नहीं है। ऐसे तमाम मामले इस प्रकार के यूनिसेक्स सेलून में आए होते रहते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में पीड़ित लोकलाज के भय से सामने नहीं आ पाते हैं। जो भी डिमांड की जाती है उसको चुपचाप पूरी करते रहते हैं। जानकारों का तो यहां तक कहना है कि इस प्रकार का सिलसिला लगातार जारी रहता है। एक बार जो भी इस टैÑप में फंस जाता है वो आसानी से नहीं निकल पाता है।

थाने में खूब फूट-फूटकर रोयी युवतियां

महिला थाने में जब मीडिया का जमावड़ा लग गया और कैमरों की लाइटें चमकनी शुरू हो गयीं तो यूनिसेक्स सेलून से लायी गयी युवतियां वहां फूट-फूटकर रोने लगी। वो हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगने लगीं। महिला पुलिस कर्मियों को मजबूरी का वास्ता देने लगीं। बदनामी के डर से मरने की बात कहने लगीं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img