Saturday, January 24, 2026
- Advertisement -

Box Office Collection: एनिमल ने दो दिनों में की बंपर कमाई, सैम बहादुर के कलेक्शन में भी आया उछाल, यहां जानें ताजा आंकड़े..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीते दिन शुक्रवार को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। जहां एनिमल बाक्स आफिस पर ताबड़तोड कमाई कर रही है। वहीं सैम बहादुर का कलेक्शन कुछ खास नहीं हुआ है। दरअसल, बताया जा रहा है कि, एनिमल ने सैम बहादुर को पछाड़ दिया है। साथ ही रणबीर ने अपनी कलाकारी से दर्शकों के दिलों में धमाल ​मचा दिया है।

36

एनिमल की हुई दमदार कमाई

35

एनिमल’ की कमाई की बात करें तो एक दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 63.8 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की। फिल्म की कमाई दूसरे दिन भी धमाकेदार रही। ‘एनिमल’ ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 66 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले दिन के मुकाबले ज्यादा रही। वहीं कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 129.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

सैम बहादुर के कलेक्शन में आया उछाल

43

विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ भी एक दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी और विक्की के अभिनय की तारीफ समीक्षकों के साथ साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी की। वहीं कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई ने उछाल के साथ 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: आधी रात को मुठभेड़, दिल्ली पुलिस ने शातिर झपटमार को किया गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले...

Tech News: WhatsApp ला रहा है नया ‘Recent History Sharing’ फीचर, ग्रुप जॉइन करते ही दिखेगी पुरानी Chat

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स...

Box Office Report: ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पहले ही दिन तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img