Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Shahrukh Khan: फिल्मों को लेकर शाहरूख खान ने दी अपनी प्रतिक्रिया, बोले वे बस मनोरंजक फिल्में हैं..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरूख खान अपनी फिल्म ‘डंकी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वहीं फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म बड़ें पर्दे पर 21 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। वहीं, फिल्म ने अपना कुछ दमदार प्रर्दशन नहीं किया है। ‘डंकी’ को इमोशनल फिल्म कहा जा रहा है। वहीं, पठान और जवान को दर्शकों ने एक्शन से भरपूर और जोश बढ़ाने वाली बड़ी फिल्में बताया। लेकिन इस पर शाहरूख खान ने प्रतिक्रिया दी है। जिसपर वह सहमत नहीं हैं।

32 21

शाहरूख खान ने कही यह बात

35 18

​हालिया बातचीत के दौरान शाहरूख खान ने कहा कि उन्हें लगता है कि लोग फिल्मों का बहुत ज्यादा विश्लेषण करते हैं। फिल्मों को कंटेंट आधारित और मास-ऑरिएंटिड वर्गों में बहुत ज्यादा बांटते हैं। इस पर अभिनेता का मानना है कि फिल्में मनोरंजन के लिए होती हैं, फिर चाहें विषय कुछ भी हो। शाहरूख का कहना है कि वे ‘जवान’ या ‘पठान’ को व्यापक सिनेमा के रूप में नहीं देखते हैं, वे बस मनोरंजक फिल्में हैं।

33 20

बता दें कि, पठान का ओपनिंग डे कलेक्शन 57 करोड़ रुपये रहा था। वहीं जवान ने ओपनिंग डे पर 74.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस मामले में ‘डंकी’ इस बेंचमार्क को क्रॉस नहीं कर सकी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला 22 दिसंबर को रिलीज हुई प्रभास की ‘सलार’ से है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img