जनवाणी ब्यूरो |
सरूरपुर: इन्वायरॉन्मेंट एंड सोशल रीसर्च ऑर्गनाइज़ेशन एनजीओ के तत्वावधान में बुधवार को “प्रकृति संरक्षण” अभियान के तहत क्रमिक उपवास के 19वें दिन सामूहिक उपवास के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय भूनी में “ग्रीन ड्राइव” के अन्तर्गत विभिन्न क़िस्म के 15 पौधों का रोपण किया। साथ ही उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर देवेन्द्र फ़ोग़ाट (सचिव) उपस्थिति रहे और सभी सहयोगियों का धन्यवाद देते हुए बताया कि जहां प्रकृति स्वेच्छा से हमारी पूर्ति करती है वहीं अनदेखी करने पर महामारियों के रूप में अपना कुपित रूप भी दिखा देती है।
इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 15 अगस्त में डॉक्टर प्रकाश वीर मलिक पूर्व प्राचार्य संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संरक्षण में आरम्भ हुआ, जिसका शुभारम्भ एस्रो के संस्थापक सदस्य संजय राणा के उपवास व डॉक्टर साहब द्वारा 15 पौधरोपण के साथ किया गया।
यह क्रमिक उपवास, देश विदेश में रहे सभी साथियों द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेखर त्यागी, मास्टर सतपाल त्यागी, ब्रह्म सिंह, ग्राम प्रधान भूनी, नितिन गोस्वामी, जानू “भूनी”, बिजेश्वर दयाल, मास्टर योगेश त्यागी का सहयोग रहा।


Very good information. Lucky me I ran across your blog by
accident (stumbleupon). I have book marked it for later! https://vanzari-parbrize.ro/parbrize/parbrize-mazda.html