- जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बाढ़ चौकियां तत्काल स्थापित कराने एवं कर्मचारी तैनात किए जाने के निर्देश दिए। यमुना एवं अन्य नदी पर पर बने तटबंधों का निरीक्षण कर निरीक्षण की आख्या उपलब्ध कराएं।
शनिवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2021 में बाढ़, सूखा आपदा कार्य योजना के संबंध में बैठक की। इस दौरान अधिशासी अभियंता ड्रेनेज बाढ़ समन्वयक अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि वर्ष 2021 की बाढ़/सूखा आपदा कार्य योजना तैयार कराकर 15 जून 2021 तक शासन को प्रेषित कराई जानी है।
उक्त कार्य योजना के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित सूचनाएं एक सप्ताह में तैयार कर संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक में समस्त एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र में बाढ़ चौकिया तत्काल स्थापित कराते हुए उन पर कर्मचारी तैनात कर दिया जाए के अलावा यमुना एवं अन्य नदी पर पर बने तटबंधों का निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या संबंधित अधिकारी को उपलब्ध करा दी जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देशित किया कि उक्त कार्य को समय से पूरा करते हुए कार्य योजना से संबंधित जानकारी संबंधित अधिकारी को उपलब्ध करा दें। बैठक में एडीएम अरविंद कुमार सिंह, समस्त एसडीएम, सीएफओ, डीएसओ, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड शामली सहित समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

