Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

दो घंटे की तलाश के बाद भी हिंडन से नहीं मिला मृतक का सिर

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: दिल्ली की सीमापुरी से लापता दिल्ली की सीमापुीह निवासी 50 वर्षीय शहजाद का सिर कटा शव थाना खेकड़ा क्षेत्र में मुबारिकपुर के जंगल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के किनारे भीम के खेत में पड़ा मिला था। मृतक सेट्रिंग का कार्य करता था और गत 12 जुलाई को घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था।

थाना सीमापुरी में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गत शुक्रवार को उसका सिर कटा शव गांव मुबारिकपुर के जंगल से बरामद हुआ था। परिजन मृतक का सिर बरामद किए जाने की मांग को लेकर उसी दिन से सीमापुरी में मेनरोड पर धरने पर बैठे हैं।

40 2

मंगलवार को दिल्ली पुलिस दो युवकों को लेकर थाना चांदीनगर क्षेत्र के गांव ललियान में हिंडन नदी पर पहुंची और गोताखोरों की मद्द से नदी में मृतक के सिर की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भी नदी से मृतक का सिर बरामद नहीं हुआ है। युवकों को लेकर पुलिस वापस दिल्ली चली गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img